Home Contact About

VIRAT KOHLI जैसे पर्सनालिटी कैसे बनाये ? 9 SECRET टिप्स


Saturday 6 March 2021 Rishabh Raj
VIRAT KOHLI जैसे पर्सनालिटी कैसे बनाये ?  9 SECRET टिप्स

क्या आप भी एक बेहतरीन Personality बनाने के लिए सोच रहे हैं , क्या आप भी चाह रहे हैं की आपकी Personality भी एक हीरो जैसे बने , क्या आप जानना चाहते हैं की I.A.S. आईएएस जैसी पर्सनालिटी कैसे बनायें ? आप इस पोस्ट को अच्छे से पढ़ लें ताकि आपको पता चल जाये की अच्छी पर्सनालिटी कैसे बनाते हैं? एक आकर्षक व्यक्तित्वा कैसे प्राप्त कर सकते है ?

अगर सही तरीके से देखा जाए तो अच्छी personality का कोई खास मापदंड नहीं है । सभी कोई को नए लोग, जो किसी आम की तरह ना हो वह ही पसंद आते हैं । किसी खास आदमी के रहने और जिंदगी जीने के तरीके को हूबहू अपनाके आप अच्छी personality नहीं बना सकते हैं। सभी लोगों के अपनी एक अलग personality होती है। अच्छी personality बनाने के लिए यह जरूरी है की आप पहले जाने कि अच्छी personality का मतलब क्या होता है, अच्छी personality किसे कहते हैं, कैसे बनाया जाता है और क्या यह सभी के लिए बराबर होती है या नहीं।

Personality का मतलब क्या है?

अगर हम सामान्य भाषा में देखें तो personality किसी आदमी की सोचने का तरीका है। आप किसी चीज को कैसे देखता है, आप लोगों से किस तरह पेश आते हो, उनकी सलाह को किस तरह लेते हो और किसी घटना पर आप किस तरह बर्ताव करते हो यह सभी चीजें आपकी personality को बताता है।


  • अगर आप दिन भर दुखी रहते हो हर लोगों की छोटी बड़ी बात पर उदास हो जाते हो तो यह कहा जाएगा कि आपकी personality ही ऐसी है। यह भी कहा जाएगा की आप हरदम उदास रहते हो सबसे नाराज रहते हो और अपने मुसीबतों का सामना भी नहीं कर पाते।

  • अच्छी nopersonality कोई ऐसी चीज नहीं है जो 1 दिन एक या 1 सप्ताह बनाई जाती है। इसे बनाने में बहुत समय लगता है आपको अपनी गलतियों अपनी अच्छाइयों अपनी बुराइयों सब पर एक लंबे समय तक काम करना पड़ता है। किसी व्यक्ति का personality उसकी मन का दर्पण होता है वह बताता है कि आप अपने मन में क्या सोचते हो अपने आप को कैसे दिखते हो सामने वाले लोगों को कैसे देखते हैं किसी आने वाली मुसीबतों पर किस तरह काम करते हो और सामने वाले की भावनाओं को कितना समझते हो।

  • किसी आदमी की personality उसकी शारीरिक क्षमता और मानसिक क्षमता का भी दर्पण है। अगर कोई व्यक्ति हमेशा अपने शरीर को स्वस्थ रखता है और हर दिन उस पर काम करता है तो यह सामान्य है की वह एक अच्छे personality को रखता होगा।

  • उसी तरह जो व्यक्ति मानसिक रूप से बहुत मजबूत है दूसरे की परिस्थितियों को समझते हैं और दूसरों के भावनाओं की कदर करता है, यह सामान्य है कि वह एक अच्छे personality को रखता है।


अच्छी personality को कैसे अपनाएं?

अच्छी personality के लिए ये जरूरी है आप पहले जानें अच्छी personality क्या हैं? अच्छी personality बनाना एक लंबा कार्य है जिसमें वक्त और मेहनत दोनों ही लगता है। आपको अपने सोचने के तरीका को बदलना होगा और नई विचारधारा को अपनाना होगा जो एक बहुत कठिन कार्य है। आपको अपने आप पर गर्व करना होगा।
अपनी अच्छाइयों और बुराइयों दोनों को समझना होगा और उसे अपनाना होगा। आपको समय के साथ नई सोच को अपनाना होगा और इसको तब तक मानना होगा जब तक वह आपकी आदत ना बन जाए।


नीचे कुछ तरीके दिए हैं जो आपको अपनी आदतों को बदलने में मदद करेंगे और आपके personality को अच्छा बनाएंगे।

खुश रहें और साफ दिल रहें ! ( BE HAPPY )

अपने चारों तरफ की खुशी को देखने की कोशिश करें। दूसरों के साथ हंसने की कोशिश करें पर उन पर नहीं हसे। लोगों उन्हे पसंद करते हैं जो सबसे हंसते हुए और अच्छे तरह से मिलते हैं। हंसना और खुश रहना अच्छी personality का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सभी कोई को पसंद आता है।

मुस्किल परिस्थिति में शांत रहने की कोशिश करें (BE CALM AND PATIENT )

यह एक आम बात है की खराब स्थिति में अच्छे से अच्छे personality वाले लोग बुरी तरह से बात करने लगते हैं और गुस्से में रहने लगते हैं। लोगों के सवालों का बुरी तरह से जवाब देते हैं और अपने आप को शांत नहीं रख पाते हैं।

अच्छी personality बनाने के लिए जरूरी है की बुरे वक्त पर आप खुद को शांत रखें और बहुत ही सहजता के साथ उसका हल खोजें। शांत हो के उस परिस्थिति में क्या सही है यह सोचना अच्छी personality वाले लोगों का एक अच्छी आदत है जो अक्सर सभी लोगों को पसंद आती है।

खुले विचारों को रखे

समय के साथ अपने देखने के तरीके को बदलना जरूरी होती है। कोई व्यक्ति सिर्फ इसलिए कि वह आपकी तरह बात नहीं करता बात नहीं करता, आपकी तरह नहीं सोचता इसलिए उसको अच्छा या बुरा कहना गलत है।

दूसरों को सुनना उनकी कहीं बातो पर सोचना हमेशा आपको अपनी सोच बदलने पर के लिए मदद करेगा।

खुले विचारों को रखना आपको नए दोस्त बनाने में भी मदद करेगा और शायद यह आपकी जिंदगी को और भी ज्यादा मजेदार बना सकता है।

अपनी दुनिया से बाहर निकल कर नई चीजों को देखना और उसे नई तरीके से महसूस करना हमेशा आपको खुले विचार का होने में मदद करेगा और नई विचारधारा को अपनाने में भी मदद करेगा।

विनम्र रहना।

एक व्यक्ति जो हरदम गुरुर में रहता है लोगों से कठोरता पूर्वक बात करता है कभी भी अच्छी personality का नहीं कहा जाएगा।

आप सबसे ज्यादा तेज और सबसे ज्यादा बुद्धिमान व्यक्ति हो सकते हैं पर अगर आप में लोगों से बात करने की तमीज और विनम्रता नहीं है तो आपको खराब व्यक्तित्व का ही कहा जाएगा। लोगों से बात करने का शैली और लोगों के साथ पेश आने का तरीका किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व को बताता है।

दूसरों की परवाह करना।

दूसरों की परवाह करना एक बहुत ही कठिन कार्य है, आप किसी को अगर माफ नहीं कर सकते तो आप उसकी परवाह भी नहीं कर पाओगे।

दूसरों को प्यार करना सीखें। उनकी बुराई और गलतियों से ऊपर उठकर उनके बारे में सोचें। लोगों की परिस्थिति के बारे में सोचें और सबके लिए दिल में प्यार रखें।

निष्ठावान रहे।

अपने कार्य और लोग की ओर निष्ठावान रहे।

अगर आप किसी से झूठ बोल रहे हो उसे धोखा दे रहे हो तो आप अपने आप को धोखा दे रहे हो जो आपको आपकी नजर में बुरा बना रहा है। आप चले पसंद करते हैं उनके साथ रहे यह आपको निष्ठावान बनाने में मदद करेगा।

लालच में आकर अपनों को धोखा देना हमेशा आपके लिए बुरा साबित हो सकता है।

दूसरों का सहारा बने।

यह जरूरी नहीं है की आप हर कोई को हर काम में मदद कर सकते हैं, पर जो चीज आप मदद कर सकते हो उसमे दूसरों की मदद जरूर करें। दूसरों का मदद करने का मतलब ये नहीं कि आप यह दिखाएं कि आप दिखाए सब कुछ जानते हैं।

आत्मविश्वास बनाए रखें।

अपने आप को जाने और अपने आप पर विश्वास बनाए रखें। जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करेंगे आप दूसरों को सही राह नहीं दिखा पाएंगे। आत्मविश्वास हमें अपने और दूसरों के बारे में सकारात्मक सोचने में मदद करता है।

अगर आप अपने आप को सही तरीके से समझ सकोगे, अपना सकोगे तभी आप इसे सही दिशा में बदल सकोगे।

समझे क्या आपके लिए ज्यादा जरूरी है।


यह जरूरी नहीं है क्या हर मंजिल को हासिल कर लोगे पर आपको यह समझना जरूरी है कौन सी मंजिल आपके लिए ज्यादा जरूरी है।

उसी तरह हर लोगों के सुझाव जरूरी नहीं है पर आपको यह भी देखना होगा कि किस के सुझाव आपके काम में आ सकते हैं। लोगों के बताए हुए हर सुनाओ आपके लिए सही हो यह जरूरी नहीं है आपको अपने लिए खुद खड़ा होना पड़ेगा।

अपने शौक को बनाए रखें।


हर कोई के लिए यह संभव नहीं है कि वह वही काम करें जो उन्हें पसंद है पर कम से कम जब आप छुट्टी पर हो तो अपने शौक पर काम करो।
वह चीजें करो जो आपको पसंद हो, जो आपको खुशी देती हो, जिसको करने में आपको सुकून मिलता हो।

आप अपने आप पर जितना गर्व करोगे, अपने आप को जितना खुश रखोगे आपकी अच्छी personality के लिए उतना ही अच्छा है।

हीरो जैसे PERSONALITY कैसे बनाये ।